फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से उड़ाए चोरों ने दस लाख रुपये

Fri, 27 Sep 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में अमृतसर के अजनाला सेक्टर में हर्षाछीना ब्लाक में गांव कुक्कड़ावाला में आज एक बैंक के एटीएम से दस लाख रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक के बाहर और एटीएम में लगे कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक जब वे सुबह बैंक में आए तो एटीएम का शटर बंद था, जबकि आम तौर पर खुला होता है। उन्होंने जब शटर उठाया तो देखा कि एटीएम टूटा हुआ है और उसमें से करीब दस रुपये लुटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है की आरोपी सफेद रंग की वेरना कार में आए थे और उन्होंने मुंह और हाथ ढंके हुए थे। उन्होंने गैस कट्टर की मदद से एटीएम काटकर पैसे लुटे हैं।

आरोपियों ने एटीएम में घुसते ही अपने साथ लाया गया स्प्रे कैमरे पर मारा ताकि उनकी तस्वीर कैमरे में कैद न सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें