फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को तंग करने में एएसआई बाप और बेटे पर केस

Sun, 29 Sep 2013 11:16 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला में थाना सिटी पुलिस ने एक छात्रा को तंग करने और धमकियां देने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो लोगों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में नामजद आरोपियों में पुलिस का एक एएसआई भी शामिल है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार माडल टाऊन निवासी युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जालंधर के एक कालेज की छात्रा है और वह बस से कालेज आती-जाती है।

वह बीते 4-5 महीने से बस में आ-जा रही है। इस दौरान आरोपी कमल पुत्र सरवण सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर उसे परेशान करता है। जब इस बारे में आरोपी के पिता से बात की गई तो उसकी हरकतें और बढ़ गईं।

इस दौरान उसका रिश्ता फिल्लौर में तय हो गया, लेकिन आरोपी ने उसके होने वाले ससुराल में उसके बारे में अनाप शनाप बातें बता दीं। इस कारण उसका रिश्ता भी टूट गया। इस कारण वह मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन


 इस बारे में जब एएसआई सरवण सिंह निवासी दीप सिंह नगर को कहा तो उसने धमकी दी कि अभी तो रिश्ता ही टूटा है, आगे देखो तुम्हारा क्या हाल होगा। अभी आरोपी कमल उसके घर के आसपास घूमता है। पुलिस ने बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें