सीआईए स्टाफ ने दो किलो हेरोइन समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान थाना खालड़ा(तरनतारन) के गांव वां तारा सिंह
निवासी डिप्टी सिंह व गुरसाहिब उर्फ साहिब सिंह के रूप में हुई। जिला पुलिस
ने पहली बार हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय
बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।
रविवार को प्रेसवार्ता में
एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि डीएसपी(डी)कश्मीर कौर ढिल्लों व
डीएसपी जसविंदर पाल शर्मा की अगुवाई में सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई लखवीर
सिंह,एएसआई बलवंत सिंह व एएसआई जसपाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए दोनों
तस्करों को अलग अलग स्थानों से काबू किया और उनसे 1-1 किलो हेरोइन बरामद
हुई।
एसएसपी रंधावा ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का सीधा
संपर्क पाकिस्तान के तस्करों के साथ है और वह पिछले एक वर्ष से हेरोइन की
खेप मंगवा कर देश भर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे।