फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: "AAP ने लाखों युवाओं को नशे से निकाला बाहर, हर कोई कर रहा सीएम भगवंत मान की तारीफ"

Sat, 17 May 2025 06:11 PM IST
शाहिल शर्मा PTI, लुधियाना

सार

अरविंद केजरीवाल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पंजाब सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा पंजाब के गांव अब नशा मुक्त हो गए हैं। दो माह में 10 हजार नशा तस्करों को पकड़ा गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लुधियाना में 'नशा मुक्त यात्रा' को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी लाखों युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त करवाकर सराहनीय काम कर रही है। पंजाब के गांव अब नशा मुक्त हो चुके हैं। आज एक-एक करके नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।
विज्ञापन


"दो माह में पकड़े गए 10 हजार नशा तस्कर"

बीते दो महीनों में 10 हजार से अधिक नशा तस्करों को पकड़ा गया है। इन नशा तस्करों में 1700 छोटे नशा तस्कर है लेकिन 8300 नशा तस्कर इनमें से बड़े नशा तस्कर हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा  पंजाब में इस सराहनीय काम को लेकर हर कोई सीएम भगवंत मान की तारीफ कर रहा है। यह एक बड़ी कार्रवाई है और एक स्वस्थ, नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत भरा कदम है।



मान सरकार का अभियान 

अरविंद केजरीवाल ने कहा लोग कह रहे हैं कि छोटे-छोटे नशा तस्कर पकड़े जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस ने बड़े-बड़े नशा तस्करों को पकड़ा है। बता दें कि पंजाब सरकार ने इस साल के फरवरी माह से नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के अभियान... युद्ध नशे के विरुद्ध को को चलाया था। इसके तहत पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर से कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटियाला में किसान की खुदकुशी: आढ़तियों ने इस कदर सताया, अमरिंदर ने दे दी जान.... गर्भवती पत्नी गई थी मायके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें