पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार को होशियारपुर के गांव जलालपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां के क्रांतिकारी लोगों ने खुद आगे आकर अपने गांव को नशा मुक्त बनाया, इसलिए पूरा गांव बधाई का पात्र है। हम 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पंजाब से नशे की जड़ों को उखाड़कर पंजाब को फिर से कबड्डी, कुश्ती और गिद्धे-भंगड़े वाला रंगला पंजाब बनाएंगे।