फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में लावारिस बैग मिला, बरामद हुई पांच पिस्टल और दस मैगजीन

Thu, 27 Feb 2025 05:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिलने की खबर के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान मालवा एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला। जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने बैग की जांच की, तो उसमें से पांच पिस्टल और दस मैगजीन बरामद हुईं।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हथियार कहां से आए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिलने की खबर के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें