फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी: फरीदकोट कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी पुलिस, नौ महीने बाद किया था काबू

Sun, 18 Aug 2024 06:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था, लेकिन पेशी से पहले ही वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागा आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को स्थानीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में रविवार को पेश करने के लिए लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस आरोपी के पीछे दौड़ी लेकिन शातिर आरोपी भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी नवा नत्थलवाला निवासी अंगरेज सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ नवंबर 2023 में थाना सदर कोटकपूरा में इरादा ए कत्ल की धारा के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे एक दिन पहले नौ महीने बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे शनिवार रात को ही गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पहुंची तो पेशी से पहले ही वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें