फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दूध लेने निकला युवक लापता: सीआईए स्टाफ के पास मिला, परिवार का आरोप-गर्दन दबाकर जबरन ले गए थे

Mon, 24 Aug 2026 11:17 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

युवक रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूध लेने के लिए बाजार गया था। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया कि चार लोग उसे पकड़कर निजी स्विफ्ट कार में बैठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के न्यू जवाहर नगर निवासी 26 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि युवक को कुछ लोग जबरन अपनी निजी कार में बैठाकर ले गए। 
विज्ञापन


कई घंटे तक तलाश के बाद पुलिस की ओर से परिवार को युवक के सीआईए स्टाफ के पास होने की जानकारी दी गई। हालांकि, परिजनों को अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि युवक को किस मामले में और क्यों हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन

दूध लेने निकला था घर से

युवक के पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूध लेने के लिए बाजार गया था। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बताया कि चार लोग उसे पकड़कर निजी स्विफ्ट कार में बैठाकर ले गए हैं। पिता के मुताबिक, उन लोगों के पास रिवॉल्वर भी थी। उनका आरोप है कि युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा उसकी गर्दन दबाकर उसे कार में बैठाया गया। 

परिवार के अनुसार, युवक उस समय अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की आई-20 कार और आईफोन भी साथ ले जाया गया। 

2024 के विवाद के बाद घर पर हमले का भी आरोप 
सरबजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में पड़ोस में हुए विवाद के बाद उनके घर पर हमला किया गया था। इस दौरान तोड़फोड़ और धारदार हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। 

परिवार का दावा है कि उन्होंने पुलिस को सबूत भी दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। पिता ने यह भी बताया कि उनका बेटा इलाके में नशे के खिलाफ आवाज उठा रहा था। इसी सिलसिले में उन्होंने 112 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उनका कहना है कि वह बी-डिविजन थाने में दो बार गए, लेकिन थानाध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो सकी। 

जांच के बाद सीआईए स्टाफ में होने की मिली जानकारी 
परिवार ने कई घंटे तक युवक की तलाश की। इसके बाद पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया कि युवक सीआईए स्टाफ के पास है। पिता का कहना है कि उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया कि उनके बेटे को किस मामले में और किस आधार पर वहां ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें