फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, गंभीर

Sat, 19 Sep 2026 06:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। स्थानीय गुरदासपुर रोड पर शनिवार को एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बटाला से अमृतसर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसे पहले सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर भेजा गया। थाना सिविल लाइन के थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को पाया। उन्होंने यह भी बताया कि मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना है कि गोली युवक ने खुद चलाई हो। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि गोली जानबूझकर चलाई गई थी या अचानक। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल युवक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें