फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ देकर युवक की हत्या, एक महिला समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कंबो थानाक्षेत्र रामतीर्थ इलाका में कुछ लोगों ने जहरीला पदार्थ देकर एक युवक की हत्या कर दी और शव को इनोवा में डाल कर रामतीर्थ छोड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक के भाई हरपाल सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 302 के तहत जीरो संख्या केस दर्ज करने के बाद एफआईआर मकबूलपुर थाना को भेज दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और एक महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंबो थानाक्षेत्र के गांव पक्का भीलोवाल निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई गुरजीत सिंह उर्फ सोनू सभ्याचारक ग्रुप का संचालन करता था। तीस अगस्त 2022 की सुबह उसका भाई भीलोवाल से इनोवा में सवार होकर अमृतसर के लिए निकला और 31 अगस्त की सुबह सूचना मिली कि उसका बड़ा भाई बेहोशी की हालत में गाड़ी में रामतीर्थ रोड के नजदीक पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि उसके भाई गुरजीत की मौत हो चुकी थी।
हरपाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम के बाद मौत जहरीला पदार्थ से होने की बात सामने आई तो पता चला कि मेरा भाई के मकबूलपुरा वल्ला मंडी पास स्थित फ्लैट्स की रहने वाली ज्योति नामक महिला के साथ संबंध थे। यह महिला भी सभ्याचारक ग्रुप में काम करती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 अगस्त की रात को उसका भाई ज्योति के पास फ्लैट्स में गया, जहां आरोपी महिला ने गोल्डी नाम के अपने साथी तथा तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पहले उसके भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के बाद उसका शव इनोवा कार में डाल कर रामतीर्थ रोड स्थित छोड़ कर फरार हो गए। कंबो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करने के बाद मकबूलपुरा थाने को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें