फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी की खुशियां मातम में बदली: अमृतसर में चाइनीज डोर से कटा युवक का गला, खून ज्यादा बह जाने से चली गई जान

Mon, 13 Jan 2025 08:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में लोहड़ी वाले दिन एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत चाइनीज डोर से गला कटने के वजह से हुई है। बेटे की मौत के बाद परिवार को रो रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सबसे बड़े त्योहार लोहड़ी पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। पंजाब के अमृतसर में एक युवक की पतंग को उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाइनीज डोर से गला कटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अमृतसर के सीमांत कस्बा अजनाला के पास बाइक पर सवार एक युवक का गला प्लास्टिक डोर से कट जाने से सोमवार दोपहर में मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाना अजनाला की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आसपास पतंगबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता भाई था पवनदीप 
जानकारी के अनुसार भला गांव निवासी राज कौर ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा पवनदीप सिंह 19 वर्ष का है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार पालने में अपने पिता का सहयोग करता है। सोमवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से बाहर गया था। लौटते समय अजनाला के पास उसकी गर्दन पर प्लास्टिक की डोर फिर गई। डाक्टरों के मुताबिक श्वास नली कट जाने के कारण पवनदीप सिंह की मौत हुई है। 

आधा घंटा सड़क पर पड़ा रहा युवक
राज कौर ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब पवनदीप का गला कटा तो वह सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल नहीं पहुंचाया। आधे घंटे से ज्यादा पवनदीप सिंह सड़क पर गिरा रहा। अगर समय रहते उसे कोई अस्पताल पहुंचा देता तो शायद पवनदीप सिंह बच जाता। उन्होंने बताया कि काफी देर के बाद पवनदीप को अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

गले पर गहरा जख्म
चिकित्सकों का कहना है कि युवक के गले पर गहरा जख्म था। चाइनीज डोर से उसका गले में गहरा घाव हो गया था और खून ज्यादा बह जाने की वजह से युवक की मौत हुई है। हालांकि युवक को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी।  
Trending Videos
विज्ञापन

 

धड़ल्ले से आसमान में उड़ी प्लास्टिक डोर
लोहड़ी के पर्व के मौके पर पूरे शहर में लोगों की ओर से खूब पतंगे उड़ाई गई। मगर इस दौरान प्लास्टिक डोर का भी धड़ल्ले से प्रयोग हुआ और पुलिस व प्रशासन इसे रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ। आसमान में पूरा दिन प्लास्टिक डोर के साथ पतंगे उड़ती रही। सड़कों पर प्लास्टिक डोर के गुच्छों के ढेर पड़े हुए दिखाई दिए, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी की गई। कई जगह पर कबूतर व अन्य पक्षी प्लास्टिक डोर में फंसे। 

दो पहिया वाहनों के लिए बंद करना पड़ा एलिवेटेड रोड
प्लास्टिक डोर से पतंगे उड़ने के कारण शहर के विभिन्न रास्तों पर यह लगातार बिखरी रही और वाहनों से भी टकराती रही। ऐसे में कोई भी जानी नुकसान न हो, पुलिस प्रशासन की ओर से एलिवेटेड रोड, बटाला रोड पर बाईपास तक बना बीआरटीएस कारिडोर वाला पुल पूरी तरह से दो पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया। ताकि कोई भी दो पहिया वाहन चालक इस जानलेवा डोर की चपेट में न आ जाए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें