फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हाथों में बेलन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमृतसर के जंडियाला गुरु के देवीदास पुरा में धरने पर बैठे किसान महिलाएं रेल पटरियों के बीचो-बीच रो - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर के गांव देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर बीते 24 दिनों से धरने पर बैठे किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों के साथ उनके बच्चे और परिवार की महिलाएं भी कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन में शामिल हुईं। महिलाएं केसरी दुपट्टे ओढे़ थीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने हाथों में बेलन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने रेल ट्रैक पर बैठ कर किसानों के लिए लंगर भी तैयार किया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा की रेल ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन 21 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के मंत्री किसानों को कृषि कानून को मानने के लिए बाध्य न करे, बेहतर यही की वह प्रधानमंत्री मोदी को बताएं कि पंजाब में किसानों का गुस्सा लावा बनकर फूटा तो हालत खराब होंगे। वहीं किसान संगठनों ने नए अमृतसर के नजदीक स्थित एक मॉल का भी घेराव किया। किसानों ने कहा की मल संस्कृति कॉरपोरेट घरानों की देन है, जिन्हें सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें