फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में खंडहर में मिला युवक का शव, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मान कौर सिंह से खून से लथपथ युवक का शव बरामद हुआ। शव पर ईंट से हमले के कई निशान थे। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू (52) निवासी राम नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव मान कौर सिंह निवासी मलकीत सिंह शुक्रवार सुबह छह बजे सैर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की खंडहर बनी पुरानी इमारत में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को बताया। सूचना पर थाना सिटी प्रभारी जबरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक की बहन परमजीत कौर निवासी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि अमरजीत गांव रामनगर में अकेला रहता था। उनके माता-पिता और एक अन्य भाई की मौत हो चुकी है। छोटा भाई हिमाचल में ही काम करता है। अमरजीत पोलियो का मरीज था और शराब पाने का आदी था। वह कई बार बाहर ही सो जाता था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत रोज इसी इमारत में जुआ खेलने आता था। रात भर काफी लोग जुआ खेलते रहते थे और लड़ते रहते थे। उन्हीं में से किसी ने हत्या की है। प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की बहन से शव की पहचान करवा कर ली गई है। मृतक के शव पर ईंटों से हमले के कई निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें