फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अमेरिका से आए युवक ने की महिला की हत्या, हमले में घायल बेटे को सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान अमेरिका से लौटे एक युवक ने अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित कस्बा रैया की लवली, स्वीट वाली गली में रहने वाली महिला रेखा रानी (55) व उसके बेटे कार्तिक छाबड़ा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। राजिंदर कुमार उर्फ टुनकी नामक इस युवक ने रेखा रानी पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेखा की हत्या के बाद वह घर में सो रहे उनके बेटे कार्तिक के कमरे में गया, जहां उसने कार्तिक पर भी जानलेवा हमला किया। कार्तिक ने टुनकी का मुकाबला किया। इसके बावजूद टुनकी उसके सिर पर वार कर फरार हो गया। कार्तिक को बाबा बकाला स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टुनकी ने सुबह छह बजे रेखा रानी पर उस समय तेजधार हथियार से हमला किया, जब वह घर में सुशोभित मंदिर में पूजा कर रही थी। टुनकी ने पीछे से रेखा के मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद टुनकी ने कार्तिक छाबड़ा की उंगलियों व सिर पर वार किए। सूचना मिलते ही डीएसपी बाबा बकाला हरकृष्ण सिंह व एसएचओ ब्यास शमशेर सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेखा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार्तिक की शिकायत पर टुनकी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

रेखा के परिवार को पिता की मौत का कारण समझता है टुनकी
जानकारी के अनुसार टुनकी के पिता की मौत कुछ माह पहले हुई थी। पिता की मौत के बाद वह अवसाद में चला गया था। पिता के अंतिम संस्कार के दौरान उसने चिता में छलांग लगाने की कोशिश की थी। जिस पर वहां खड़े रिश्तेदारों ने उसे पकड़ा था। यही नहीं अंतिम संस्कार में आए एक पूर्व विधायक के सुरक्षा कर्मचारी से हाथापाई करने लग गया था। एक बार उसने नहर में भी छलांग लगाने का प्रयास किया था। रेखा व उसके बेटे पर उसे शक था कि उसके पिता की मौत इनके कारण हुई है। लोगों का कहना था कि दोनों परिवारों के बीच कोई पुरानी रंजिश भी थी। टुनकी का पूरा परिवार अमेरिका में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें