फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में प्रो. वल्टोहा के केस की सुनवाई अब दूसरी अदालत करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से तत्कालीन डीसी डीपीएस खरबंदा के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने को लेकर अदालत में चल रहे केस की सुनवाई जिला सेशन जज हरप्रीत कौर रंधावा ने सीजेएम राजेश आहलूवालिया की अदालत को सौंप दी है। एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन तेजप्रीत सिंह पीटर ने शिअद प्रवक्ता प्रो. वल्टोहा के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था। इसकी सुनवाई सीजेएम सुमित भल्ला की अदालत में चल रही थी। एक फरवरी 2020 को अदालत ने यह कहते मामला रद करने की बात कही थी कि केस बनता ही नहीं है। शिकायतकर्ता ने सेशन जज हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत में केस की रिवीजन के लिए अर्जी दायर की थी। इस परअब केस की सुनवाई सीजेएम राजेश आहलूवालिया की अदालत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें