फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: आधा किलो हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भाई के घर से भी हुई बरामदगी

Fri, 29 Dec 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कुलवंत कौर हेरोइन लेकर अन्य तस्कर को सप्लाई करने जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने भाई सुच्चा सिंह के भी हेरोइन तस्करी में शामिल होने का खुलासा किया। सुच्चा सिंह फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर पुलिस ने माझी मियां गांव के पास से एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। खानवल गांव निवासी कुलवंत कौर का भाई सुच्चा सिंह फरार हो गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलवंत कौर हेरोइन लेकर अन्य तस्कर को सप्लाई करने जा रही है। पुलिस ने माझी मियां गांव के पास नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। कुलवंत के कब्जे से आधा किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसका भाई सुच्चा सिंह भी हेरोइन की बड़ी खेप रखे है। पुलिस ने सुच्चा सिंह के घर पर दबिश दी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया लेकिन तलाशी के दौरान उसके घर से सवा तीन किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें