फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गोल्डन टेंपल में 7वीं मंजिल से कूदी महिला, नीचे गिरते ही तोड़ा दम, हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई थी

Thu, 07 Nov 2024 02:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में वीरवार सुबह एक महिला ने गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
मौके पर पड़ा महिला का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में वीरवार को एक महिला ने आत्महत्या की है। हरमंदिर साहिब परिसर में बने गुरुद्वारा अटल राय साहिब की 7वीं मंजिल से महिला कूद गई। नीचे गिरते ही महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला के कूदते ही आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन




इसके बाद घटना की जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और पुलिस को दी गई। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं, मृतका के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक महिला गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थी। सुबह करीब 9.30 बजे वह गुरुद्वारा अटल राय साहिब की 7वीं मंजिल पर चढ़ गई। जहां से उसने छलांग लगा दी। कूदने के बाद जैसे ही महिला नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला सिर के बल नीचे गिरी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। 


हरमंदिर परिसर स्थित गुरुद्वारा अटल राय साहिब जहां से महिला ने छलांग लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें