फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद, पिता की मौत से परेशान महिला चढ़ी पानी की टंकी पर

विज्ञापन
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करती महिला को नीचे उतारते पुलिसकर्मी - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर में एक महिला मंगलवार को जीआरपी थाना के साथ बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने टंकी के सबसे ऊंचे प्लेटफॉर्म पर बैठ कर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वह टंकी से कूदने की धमकियां देने लगी। गीता नामक इस महिला की धमकी सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कुछ महिला पुलिस कर्मियों को इस महिला के साथ बातचीत करने के लिए भेजा। इस महिला को नीचे उतर जाने के लिए कई बार आग्रह किया लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने टंकी पर चढ़ने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि कोलकाता में उसका जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है जिसमें उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला। लॉकडाउन के दौरान उसके पिता की मौत कोलकाता में हो गई थी, वह पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए नहीं जा सकी। इस कारण वह मानसिक परेशानी में है। महिला ने बताया कि उसका एक बेटा विदेश में है। इस दौरान वह विदेश में बैठे अपने बेटे के साथ मोबाइल से बातचीत करती रही। बेटे ने भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी। लगभग दो घंटे बाद महिला पुलिस जवानों ने किसी तरह उसे घेर कर जबरन नीचे उतारा और उसे गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें