फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए अमानवीयता: महिला का आरोप-पति और ननद कपड़े उतार कर... आठ महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 03 Feb 2025 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पीड़ित महिला की शादी आठ महीने पहले हुई थी। अब उसने अपने पति और ननद पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
दहेज के लिए अमानवीयता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मोकमपुरा इलाके में एक महिला ने अपने पति व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति और ननद ने उसे नग्न कर मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी को आठ महीने हुए है, और तब से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उस पर लगातार दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था, और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपों की सत्यता की जांच जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह मामला घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न का गंभीर उदाहरण है। पुलिस इस मामले में हर संभव कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें