फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान: अमृतसर पहुंची केंद्रीय जांच कमेटी, बोले- पंजाब में जंगलराज, घटना के पीछे AAP

Sun, 02 Feb 2025 04:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

 कमेटी में यूपी राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान, यूपी के मंत्री असीम अरुण और अंबाला से भाजपा महिला नेता बंतो कटारिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंची केंद्रीय जांच कमेटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना की जांच के लिए भाजपा की तरफ से छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी घटना की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।
विज्ञापन


 कमेटी में यूपी राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान, यूपी के मंत्री असीम अरुण और अंबाला से भाजपा महिला नेता बंतो कटारिया को शामिल किया गया है। 

कमेटी के सदस्य रविवार को अमृतसर पहुंचे हैं। कमेटी के सभी सदस्य बाबा साहिब की प्रतिमा के पास पहुंचे और मूर्ति की जांच की। कमेटी में शामिल सदस्यों का कहना है कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है इस मामले में सरकार दोषी है। इस घटना के पीछे बाबा साहब का अपमान करने के पीछे आम आदमी पार्टी के लोग शामिल हैं। उन्होंने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस भी दोषी है। 
विज्ञापन


भाजपा की तरफ से गठित कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंजाब में बम धमाके हो रहे हैं। भाजपा इस घटना की निंदा करती है और वह अपनी रिपोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री को यहां आना चाहिए था, लेकिन वह दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सबसे बड़े संविधान विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें