फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तीन बच्चों के साथ रहती महिला ने दो व्यक्तियों से परेशान होकर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति विदेश में था, गांव के ही दो लोग रखते थे बुरी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दो व्यक्तियों द्वारा लगातार परेशान किए जाने से आहत तीन बच्चों की मां ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना कस्बा अजनाला के गांव चक डोगरा की है। मृतक महिला का नाम बावी कौर है। पुलिस ने मृतका के परिवार के बयान पर गांव के रहने वाले कामरेड जग्गा सिंह और मेजर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में भगवान सिंह निवासी चक डोगरा ने बताया कि उसकी बेटी बावी कौर की शादी 14 साल पहले कुलदीप सिंह निवासी गांव तेड़ा राजपूतां के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे पैदा हुए। उनका दामाद काम के तहत दुबई चला गया। करीब दस साल से दामाद दुबई में ही काम कर रहा है। इसी के तहत आरोपी मेजर सिंह और जग्गा सिंह ने उनकी बेटी पर बुरी नजर रखते थे और अक्सर परेशान करते थे। बेटी ने कई बार आरोपियों का विरोध भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसी बात को लेकर परेशान रहती थी। मंगलवार की रात वह अपनी बेटी बावी से मिलने के लिए उसके घर आए थे। अभी वह घर के अंदर ही पहुंचे थे कि आरोपी बेटी के घर से जल्दबाजी में बाहर निकल रहे थे। उन्हें संदेह हुआ और तो आरोपियों को पकड़ने की भी कोशिश की। लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वह तुरंत अंदर गए और देखा कि उनकी बेटी की लाश पंखे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें