फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल-2026 जारी, 84 उड़ानें शामिल

Fri, 30 Oct 2026 05:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेड्यूल में शामिल कई उड़ानों का फिलहाल नहीं हो रहा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल-2026 जारी हो गया है। इस नए शेड्यूल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आगमन-प्रस्थान की कुल 84 एंट्रियां शामिल हैं। घरेलू उड़ानों में दिल्ली सबसे व्यस्त रूट रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमृतसर से आठ शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी निर्धारित की गई है। घरेलू उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, श्रीनगर और नोएडा के लिए सेवाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली के लिए सबसे अधिक उड़ानें निर्धारित की गई हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो इन रूटों पर अपनी सेवाएं देंगी। मुंबई और पुणे के लिए भी नियमित उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। शेड्यूल के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों के आगमन-प्रस्थान की 21-21 एंट्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और अन्य विवरण
अमृतसर से कुआलालंपुर, दुबई, शारजाह, अबू धाबी, दोहा, सिंगापुर, बर्मिंघम और बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तय की गई हैं। मलयेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर के लिए कई उड़ानें शामिल हैं। नवंबर से मार्च तक इनके संचालन के दिन और समय में बदलाव होगा। अकासा एयर की अबू धाबी, बाटिक एयर और एयर एशिया की कुआलालंपुर की उड़ानें फिलहाल संचालित नहीं हो रही हैं। थाई लायन एयर की बैंकॉक उड़ान भी अभी शुरू नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें