फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विभागों में तालमेल बिठाने को रैगुलर करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक - हरप्रीत सिंह सूधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूधन ने कहा कि सरकार के अलग-अलग विभागों में तालमेल की कमी के चलते लोगों को कई बार परेशानी उठानी पड़ती है। इनमें तालमेल बिठाने के लिए वे हर सप्ताह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ट्रैफिक समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने दुकानदारों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने में सहयोग की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेट स्कूलों में फीसें बढ़ाने या विशेष पुस्तकें स्कूलों से लेने की शिकायत उन तक पहुंचाने की अपील की। डीसी के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद वह पहली बार मीडिया से रू-ब-रु थे।
विज्ञापन

डीसी ने स्कूलों में बच्चों की हर साल औसतन फीस बढ़ाने और विशेष किताबें लेने के लिए परिजनों पर दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए परिजनों को आगे आना चाहिए। वे लिखित शिकायत सरकार के शिकायत निवारण पोर्टल पर डालें या फिर उनके आफिस में दें, तो कार्यवाई निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सरकार के संस्थान को लोग प्राथमिकता देते हैं तो स्कूली शिक्षा में भी ऐसा क्यों नहीं करते। उन्होंने लोगों के नाम संदेश में कहा कि आज सरकारी स्कूल बहुत बेहतर हो चुके हैं, तो उन्हें बच्चों को इन स्कूलों में दाखिल करवा दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
उन्होंने कहा कि लोगों को पारदर्शिता के साथ सुविधाएं डोपस्टेप पर मुहैया करवाना उनका पहला लक्ष्य होगा। नशा खत्म करने के लिए आपूर्ति लाइन कट करने और नशे की गिरफ्त में युवाओं को बाहर निकालने के लिए ओट सेंटरों में ढांचागत सुधार किए जाएंगे। वह रोजाना सुबह 11 बजे से लेकर 1.30 बजे तक आम लोगों के लिए अपने दफ्तर में मौजूद रहेंगे जिससे उनकी मुश्किलों का पहल के आधार पर समाधान किया जा सके। कई बार देखा गया है कि सरकार के विभागों में तालमेल की कमी के चलते आम शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वे हर सप्ताह अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डीसी सूधन ने कहा कि गुरु नगरी में हर रोज लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं, तो ट्रैफिक समस्या देख एक गलत संदेश लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें