फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विरासती मार्ग पर रोज देंगे दो घंटे रोष धरना’

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी की टास्क फोर्स व सिख संगठनों के सदस्यों के बीच बीते शनिवार को हुई खूनी झड़प के विरोध में शिअद (डी) व सिख संगठनों ने बुधवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले विरासती मार्ग पर दो घंटे का सांकेतिक रोष धरना दिया। इस दौरान एलान किया गया रोष धरना प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक इसी मार्ग पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे शिअद (डी) के धार्मिक विंग के प्रवक्ता भाई मोहकम सिंह ने कहा कि 24 अक्तूबर को एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने सिख संगठनों के सदस्यों पर कातिलाना हमला किया। कई सदस्यों को तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया। इनका दोष यही था कि वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों के मामले के आरोपी एसजीपीसी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा इस हमले के खिलाफ सिख कौम चुप नहीं बैठ सकती। एसजीपीसी ने अभी तक पंथ को इस बात की जानकारी नहीं दी है कि लापता पावन स्वरूप कहां गए, किसके आदेश पर बिना रिकॉर्ड दर्ज किए कहां भेजे गए। एसजीपीसी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से डर रही है। एसजीपीसी को डर है कि पुलिस जांच में लापता स्वरूपों के तार बदल परिवार से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने पहले सिख संगठनों के सदस्यों को तलवारों से हमला किया और बाद में एफआईआर दर्ज करवा दी। पंथक संगठन एसजीपीसी की इस कार्रवाई के विरुद्ध शांतिमय धरने पर प्रतिदिन दो घंटे तक बैठेंगे। इस अवसर पर मंजीत सिंह भोमा, जत्थेदार जगतार सिंह हवारा कमेटी के प्रवक्ता प्रोफेसर बलजिंद्र सिंह, शिअद (अमृतसर) के हरबीर सिंह संधू व अन्य संगठनों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें