फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर गोली मारकर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बेटी के मोबाइल फोन मांगने पर भड़के पिता बलदेव सिंह ने अपनी पत्नी परमजीत कौर के सिर पर दोनाली बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बलदेव सिंह फरार हो गया। पुलिस ने बेटी संदीप कौर (15) के बयान पर पिता बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना दीवाली की रात की है। संदीप कौर ने पत्रकारों को बताया बताया कि वह दसवीं क्लास की छात्रा है। उनके पिता चौगावां के एक सरकारी स्कूल में चौकीदार की नौकरी करते हैं। पिता शराब के आदी हैं। पिता अक्सर मां के साथ झगड़ा करते थे। शनिवार को उसने ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए पिता से फोन मांगा। इस पर उन्होंने मोबाइल फोन देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर मां व पिता के बीच झगड़ा हुआ।
इस पर पिता घर से चले गए। पिता रात को शराब पीकर घर लौटे। उस समय मां खाना बना रही थीं। पिता ने घर में रखी दोनाली उठाकर मां के सिर पर गोली मार दी। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। उसने शोर मचा कर आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बेटी संदीप कौर के बयान पर आरोपी पिता बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी बलदेव सिंह की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें