फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखकर चलने के लिए कहा तो चाकू से वार कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामाबाद रेलवे लाइनों के पास सोमवार की शाम मामूली विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटा हरीपुरा के सोनू ने बताया कि उसका भतीजा रोबर्ट सुनार का काम करता था। सोमवार को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित रेलवे लाइनों के पास बैठा था। इस दौरान उसी इलाके में रहने वाला गोला वहां से निकला तो उसका पांव उसके भतीजे के पांव पर पड़ गया। इस पर रोबर्ट ने उसे कहा कि वह ध्यान से देखकर चले, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई।
सोनू ने बताया कि इसके बाद गोला अपने घर चला गया और कुछ समय बाद अपने छोटे भाई के साथ चाकू लेकर आ पहुंचा। आरोपी गोला के छोटे भाई ने उसके भतीजे को पकड़ा और गोला ने रोबर्ट के चेहरे पर चाकू से चार वार किए। इसके अलावा एक वार उसके भतीजे की छाती पर किया। हमले में रोबर्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों भाई फरार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से रोबर्ट को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। वहीं दूसरी तरफ जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों आरोपी भाइयों गोलू और जीत के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें