फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में बीबीके डीएवी बना चैंपियन

Sat, 16 Nov 2013 10:50 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता समापन हो गया। इस दौरान बीबीके. डीएवी कालेज फार वुमैन की छात्राओं ने जहां पिस्टल शूटिंग में चैंपियन ट्राफी हासिल की वहीं राइफल शूटिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


दोनों प्रतियोगिता में  विजेता रहीं खिलाड़ियों का चयन चंडीगढ़ में जनवरी 2014 को होने वाली अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

 आज हुए पिस्टल निशानेबाजी के मुकाबले में बीबीके. डीएवी कालेज फार वुमैन की मनदीप, आयूषि और किरण दीप ने पहला, दूसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि हंसराज महिला महाविद्यालय को करारी हार का मुँह देखना पड़ा। राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बीबीके. डीएवी कालेज फार वुमैन की कुलविन्द्र तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


 इन चारों खिलाड़ियों का चयन जनवरी, 2014 को चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप  के लिए किया गया है।। इस टीम की अन्य खिलाड़ियों रजनी, हिमांशी, सुखदीप तथा गुरविन्द्र आदि का चयन भी इसी कालेज से किया गया हैं। संस्था की प्राचार्या डॉ. नीलम कामरा और प्राध्यापिकाओं ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें