फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मोबाइल में नशा तस्करी के वीडियो मिले, शारजाह से आए दो युवक हिरासत में

Wed, 18 Nov 2026 10:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शारजाह से अमृतसर पहुंचे दो युवकों को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल फोन में नशे से संबंधित संदिग्ध फोटो और वीडियो मिले हैं। इमिग्रेशन जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई।
इन फोटो-वीडियो के आधार पर दोनों युवकों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हवाले किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हालांकि, उनके बैग से लेन-देन के हिसाब-किताब वाली एक डायरी मिली है। इससे जांच का दायरा बढ़ गया है। 17 नवंबर की रात इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई-1428 श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। यात्रियों की इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान अधिकारियों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीबी करेगी जांच
दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। इनमें से एक फरीदकोट और दूसरा लुधियाना का रहने वाला है। इमिग्रेशन और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से उनसे पूछताछ की थी। अधिकारियों ने उनके मोबाइल और बरामद डायरी समेत उन्हें एनसीबी को सौंप दिया है। अब एनसीबी मोबाइल में मिले फोटो-वीडियो और डायरी में दर्ज लेन-देन के विवरण की जांच करेगी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि दोनों का नशा तस्करी के किसी नेटवर्क से संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें