फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: लव मैरिज करने वाले युवक के घर में तोड़फोड़

Wed, 18 Nov 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से नकदी और जेवर भी चुराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में लव मैरिज करने वाले युवक के घर में तोड़फोड़ और चोरी का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, घर से 2 लाख 35 हजार रुपये और गहने चोरी हुए हैं। पुलिस ने सात नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोइंदवाल साहिब थाने में प्रताप सिंह निवासी निंम वाली घाटी ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे अजय सिंह और किरणदीप कौर ने 29 सितंबर को प्रेम विवाह किया था। प्रताप सिंह की भाभी बलजीत कौर ने फोन कर बताया कि करीब बीस-बाईस लोग उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। ये लोग खुद को किरणदीप कौर के भाई और रिश्तेदार बता रहे थे। आरोप है कि उन्होंने घर के सामान में तोड़फोड़ की और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत में गहने और 2 लाख 35 हजार रुपये नकद ले जाने की बात कही गई है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत में लगाए गए गहने और 2 लाख 35 हजार रुपये की चोरी के आरोप फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस द्वारा इस संबंध में तथ्यों की जांच और पुष्टि की जाएगी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें