फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामतीर्थ में वाल्मीकि मंदिर का शिलान्यास आज

Thu, 17 Oct 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के रामतीर्थ में महर्षि वाल्मीकि मंदिर का मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शुक्रवार को शिलान्यास करेंगे। इसके लिए पंजाब सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा है। इसके लिए सारी गुरु नगरी पुलिस छावनी में तबदील कर दी है। शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की गई है।
विज्ञापन


राम तीर्थ पहुंचने वाले सारे रास्तों पर गुरुवार से ही भारी पुलिस तैनात कर दी है। बताया जा रहा है बार्डर एरिया के पांच जिलों की पुलिस को अमृतसर में तैनात कर दिया है।

 दो मंत्रियों बिक्रम सिंह मजीठिया और गुलजार सिंह राणीके ने दावा किया है कि वाल्मीकि समुदाय के करीब दो लाख लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। विभिन्न धर्मों के संत महात्माओं के साथ साथ विदेशों से भी वाल्मीकि समुदाय के लोग यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई वर्ष से मंदिर निर्माण के विवाद को हल करके अकाली दल वाल्मीकि समुदाय में अपना वोट बैंक मजबूत करेगा। क्या शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रामतीर्थ का नाम बदल कर वाल्मीकि तीर्थ रखेंगे या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वाल्मीकि समुदाय की वर्षों से मांग है कि रामतीर्थ का नाम बदल कर वाल्मीकि तीर्थ रखा जाए।

 उधर रामतीर्थ पहुंचने के लिए अलग-अलग रूटों पर से आने वाले वाहनों के लिए सात पार्किंग स्थल तय कर दिए हैं। विभिन्न रास्तों से आने वाले वाहनों पर विभिन्न रंग के स्टिकर लगे होंगे और वह सिर्फ अपनी निर्धारित जगहों पर ही पार्क हो सकेंगे।
विज्ञापन


एसपी डी जसदीप सिंह कहते हैं कि बाहरी शहरों से आने वाले वाहनों के कारण शहर के लोगों और आम जनता को कोई मुश्किल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें