फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: वाल्मीकि समुदाय ने भंडारी पुल पर लगाया जाम, बेअदबी के आरोप में किया प्रदर्शन; जाम से लोग हुए परेशान

Wed, 29 Oct 2025 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भंडारी पुल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
भंडारी पुल पर धरना देते वाल्मीकि समुदाय के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में बुधवार को वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भंडारी पुल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि उनके पवित्र स्थल में कुछ लोगों ने अनुचित गतिविधियां कीं और तलवारें लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में वाल्मीकि संगठनों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भंडारी पुल सहित कई प्रमुख सड़कों पर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जाम के चलते आम लोगों  को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक फंसे रहे।

हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास करता रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भंडारी पुल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, वहीं प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों से दूर रहें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें