फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के सामने अचानक आ गया लावारिस पशु, पलटने से दो युवकों की मौत

Tue, 19 Nov 2019 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फत्तूढींगा (कपूरथला)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कपूरथला-श्री गोइंदवाल साहिब रोड पर सोमवार की देर रात कार के आगे अचानक लावारिस पशु आ गया। कार पशु से टकरा गई और पलटते हुए सड़क किनारे जा पहुंची। इससे कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली के एएसआई लखविंदर सिंह के अनुसार सोमवार की देर रात 12:20 पर उन्हें गांव नवां पिंड भट्ठा के पास हादसा होने की सूचना मिली। कार में 26 वर्षीय भूपिंदर सिंह और 34 वर्षीय अवतार सिंह निवासी सुरखपुर सवार थे।

दोनों देर रात गांव लौट रहे थे। गांव नवां पिंड भट्ठा के पास अचानक कार के आगे लावारिस पशु आ गया। गति तेज होने के कारण कार सीधे पशु से टकराकर पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में दोनों कार सवारों के सिर पर चोट लगने से मौत हो गई और शव कार के अंदर ही फंस गए। 
विज्ञापन


शव किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भेजे गए। एएसआई के अनुसार मृतक अवतार सिंह के मौसेरे भाई रणजीत सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह के माता-पिता के बहरीन से लौटने के बाद संस्कार किया जाएगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

फिलहाल शवों को खीरांवाली स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक भूपिंदर सिंह करीब आठ माह पहले ही बहरीन से गांव लौटा था और कुछ समय के बाद उसे वापस बहरीन जाना था। उसके पिता बहरीन में ही हैं। माता भी कुछ समय के लिए बहरीन गई हुई हैं। कुछ समय के बाद भूपिंदर सिंह को बहरीन लौटना था।

सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत, केस 
सोमवार की देर रात 11 बजे एक्टिवा सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना सिटी के एएसआई तिरलोचन सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 11 बजे 30 वर्षीय राहुल कुमार निवासी लाहौरी गेट एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर जा रहा था।

जालंधर रोड पर सिद्धू कार्नर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीर उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। एएसआई के अनुसार राहुल के पिता अशोक कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें