अमृतसर। चौक फूलां में 28 जुलाई की रात पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चौड़ा बाजार निवासी विकासदीप सिंह उर्फ दीपू और गली हातमताई गेट खजाना निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों से लूट के दौरान इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सिटी-1 हरजीत सिंह धालीवाल ने दी।
हरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि 28 जुलाई की रात उक्त आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके तीन अन्य साथियों की पहचान कर ली है। इनमें निखिल, नव संधू और साहिल हंस शामिल हैं। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।