फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spy Arrest: सिर्फ पांच-दस हजार में बिक रहा ईमान, इस तरीके से करते थे जासूसी...अब पुलिस कर रही ये काम

Mon, 05 May 2025 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर पुलिस ने बड़ा जासूसी कांड बेनकाब करते हुए दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेना की गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए जासूस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण माहौल के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार सीमा के साथ लगते गांव के युवाओं को लालच देकर अपने झांसे में ले रही है। 
विज्ञापन


रविवार को गिरफ्तार किए गए आईएसआई के दोनों जासूस फलक शेर मसीह और सूरज मसीह मात्र पांच से दस हजार रुपये की रकम के बदले पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रहे थे। यह दोनों आरोपी बार्डर के आस-पास के गांव, जहां पर कंटीली तार लगी हुई थी, तक जाते हैं और मोबाइल फोन से वीडियो बनाते व फोटो क्लिक कर लेते थे। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए यह फोटो और वीडियो आईएसआई के एजेंटों को भेज देते थे। यह आरोपी पिछले एक साल से इस काम में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें: जल विवाद: हरियाणा को पानी देने के खिलाफ आज प्रस्ताव लाएगा पंजाब, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

सेना और बीएसएफ की एक्टिविटी भी करते थे शेयर

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि यह दोनों सेना और बीएसएफ की एक्टिविटी पर नजर रखते थे। बाॅर्डर पर कहां पर कौन-कौन सी चौकी है। कंटीले तारों के पास किस जगह पर कितने जवान खड़े है। आर्मी कैंट में सेना के कितने ट्रक आ-जा रहे है या फिर कुछ अन्य सामान आ रहा है या जा रहा है आदि की फोटोग्राफी और वीडियो बनाते और पाकिस्तान को भेज देते थे।
विज्ञापन


मोबाइल का डाटा रिकवर करवा रही पुलिस

पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसके जरिए सारी सूचनाए आरोपी पाकिस्तान में भेज रहे थे। फोटो-वीडियो भेजने के बाद आरोपी तुरंत सारा डाटा डिलिट कर देते थे। जिसे पुलिस की ओर से रिकवर करवाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा यह दोनों आरोपी कुछ और युवकों को भी इस काम के लिए तैयार कर रहे थे। ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय सेना व एयरफोर्स के बारे में जानकारी एकत्रित कर यह दोनों पाकिस्तान भेज सकें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें