फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तान से भेजीं दो पिस्तौल व चार मैगजीन बरामद

Mon, 06 Oct 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने तस्करी और आतंकी गतिविधियों के प्रयास को नाकाम किया है। सोमवार सुबह अमृतसर बाॅर्डर के नजदीक बीएसएफ ने दो पिस्तौल, चार मैगजीन और एक बाइक बरामद की। हथियारों की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह अमृतसर सीमा पर तैनात जवानों ने एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज और गतिविधि महसूस की। जवानों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान अमृतसर के गांव नेष्ठा के पास खेतों में एक बाइक खड़ी मिली, जिसके पास मेड इन तुर्की दो पिस्तौल और चार मैगजीन पीली टेप में लिपटी मिली। हथियारों पर धातु की रिंग लगी थी जिससे यह पुष्टि होती है कि यह खेप ड्रोन के जरिये गिराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें