फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बैंकॉक से आए दो यात्रियों से शैंपू की बोतलों में छिपाया गांजा बरामद

Wed, 08 Oct 2025 09:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग और सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो यात्रियों से करीब 2550 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह बरामदगी इंडो थाई एयरलाइन की फ्लाइट एसएल-214, जो बैंकॉक से अमृतसर आई थी, से हुई।
सूत्रों के अनुसार, जब यात्रियों की नियमित जांच की जा रही थी, तो सुरक्षा कर्मियों को उनके सामान पर शक हुआ। सामान की स्कैनिंग के दौरान शैंपू की बोतलों में भरा गया नशीला पदार्थ दिखाई दिया। जांच में पता चला कि यह गांजा है, जिसे बड़ी चालाकी से शैंपू की खाली बोतलों में पैक कर छिपाया गया था ताकि सुरक्षा जांच में पकड़ा न जा सकें।
विज्ञापन


दोनों यात्रियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों यात्री किसी नशा तस्करी गिरोह के इशारे पर यह गांजा भारत लेकर आ रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि गांजा कहां से खरीदा गया और अमृतसर में इसे किसे सौंपा जाना था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में नशे की तस्करी रोकने के लिए जांच को और सख्त किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें