फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: जासूसी के आरोपी पाक उच्चायोग के दो अधिकारी अटारी-वाघा के रास्ते अपने वतन लौटे

Tue, 02 Jun 2020 04:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा जासूसी के आरोप में देश से निकाले गए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारी आबिद हुसैन (42) और मोहम्मद ताहिर (40) सोमवार देर रात अपने परिजनों के साथ अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौट गए।

विज्ञापन


बीते रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग के उक्त दो अफसरों को जासूसी करते हुए पकड़ा गया था। भारत ने दोनों को पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित करते हुए 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया था। दोनों अधिकारी पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते थे।


यह भी पढ़ें- फरीदकोट के राजा की 20000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बंटी, दोनों राजकुमारियों को मिली
विज्ञापन


इन दोनों अधिकारियों को दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस में उस समय रंगे हाथों पकड़ा गया था, जब वह अपने ड्राइवर जावेद हुसैन के साथ कुछ दस्तावेजों की अदला बदली कर रहे थे। यह सभी अधिकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे।
विज्ञापन


सोमवार देर रात पाकिस्तान लौटे इन अधिकारियों के साथ 10 परिजन भी थे। इन अधिकारियों को लेने के लिए वाघा सीमा पर गाड़ियों का एक बड़ा काफिला आया हुआ था। पाकिस्तान रवाना करने से पहले आईसीपी में तैनात डॉक्टरों की टीम ने इनका निरीक्षण किया। बता दें कि वर्ष 2016 में भी भारत सरकार ने एक पाकिस्तानी कूटनीतिज्ञ स्टाफ सदस्य को भारत छोड़ने के आदेश दिए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें