फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर: सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, बीएसएफ ने चेतावनी के बाद की फायरिंग

Fri, 02 Oct 2026 01:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

सीमा सुरक्षा बल ने तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। दोनों तरनतारन में घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खालड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर रात घुसपैठ की बड़ी कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने नाकाम कर दिया। राजोके बीओपी के पास भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रहे दो घुसपैठियों को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया। दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12:35 बजे राजोके बीओपी पर तैनात बीएसएफ जवानों को सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। नाइट विजन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने पर जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से तीन से चार संदिग्ध व्यक्तियों को भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते देखा। जवानों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन संदिग्ध आगे बढ़ते रहे। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठिए मारे गए।

कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को सुरक्षा बलों ने कब्जे में ले लिया। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर दोनों के पाकिस्तान से संबंधित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन बीएसएफ की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को भी दी है। 
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को भी तस्करी के संभावित एंगल से जांच रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि मारे गए घुसपैठिए नशे या हथियारों की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, बीएसएफ अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रात में नाइट विजन कैमरों से निगरानी के दौरान तीन से चार संदिग्धों की गतिविधि देखे जाने की बात सामने आई है। फायरिंग के बाद दो घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि हुई, जबकि अन्य संदिग्धों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी कारण शुक्रवार को सीमा से सटे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या कोई अन्य घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने में सफल हुआ या नहीं। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में किसी हथियार, मादक पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री की बरामदगी को लेकर भी तलाशी ली जा रही है।

फिलहाल मारे गए दोनों घुसपैठियों की पहचान और उनके उद्देश्य को लेकर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों की आधिकारिक जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें