संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बी डिवीजन थाना पुलिस ने जहाजगढ़ इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी करणजीत सिंह ने आरोपियों की पहचान मेहता रोड निवासी प्रिंस और तरनतारन रोड स्थित गली चक्की वाली निवासी बलजीत सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि वे टीम के साथ चमरंग रोड इलाके में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जहाजगढ़ इलाके से चेकिंग करते हुए बलजीत सिंह से एक पिस्तौल बरामद की। वहीं, उसके साथी प्रिंस से कारतूस मिला।