संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम की ड्यूटी में विघ्न डालने और महिला सब इंस्पेक्टर की वर्दी पर हाथ डालने पर पर तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हरिके थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी के बयान के आधार कार्रवाई की है।
एसपी इनवेस्टीगेशन विशालजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह निवासी गांव बूह हवेलीयां के खिलाफ थाना सदर पट्टी में केस दर्ज किया गया था। उसे पकड़ने के लिए थाना हरीके की सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी पुलिस टीम सहित आरोपी के घर पहुंची। वहां आरोपी के रिश्तेदारों गुरमीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह, कुलबीर कौर पत्नी दिलावर सिंह व समाइलप्रीत कौर पुत्री दिलावर सिंह निवासी गांव बूह हवेलियां ने कार्रवाई में बाधा डाली।
इसी दौरान आरोपियों ने महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी की वर्दी को भी हाथ डाला और सिपाही गुरभेज सिंह की वर्दी के बटन भी तोड़ दिए। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।