फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खेतों और छप्पड़ों में छिपाकर रखी थी दो लाख लीटर लाहन, मौके पर की नष्ट

Thu, 24 Sep 2026 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। आबकारी विभाग और थाना भिंडी सैदां पुलिस ने गांव भिंडी औलख में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने करीब दो लाख लीटर कच्ची लाहन मौके पर ही नष्ट की।
विज्ञापन

इसके अलावा, करीब 400 बोतल तैयार अवैध शराब बरामद कर कब्जे में ली गई। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। आबकारी इंस्पेक्टर जगदीप कौर की अगुवाई में भिंडी सैदां पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। लाहन खेतों, डेरों, सड़कों के किनारों और छप्पड़ों में छिपाकर रखी मिली। तलाशी में 50 तिरपालें, 40 प्लास्टिक के कैन और नौ बड़े ड्रम भी बरामद हुए। थाना भिंडी सैदां में आबकारी एक्ट के तहत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। जांच में जमीन मालिकों और अवैध शराब कारोबारियों की भूमिका सामने आने पर उन्हें नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन

- फोटो - 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें