पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर में कांग्रेस के दो पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनमें एक महिला पार्षद भी हैं। दोनों पार्षदों को आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया और इनका स्वागत किया।
विज्ञापन
पार्षद शिवाली और डॉ. अवतार सिंह कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर आप में शामिल करवाया। इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कांग्रेस की नाकामियों से तंग आकर पार्टी छोड़ रहे हैं। उक्त दोनों नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है। आप अब अमृतसर के विकास की रफ्तार को और तेजी देगी।