फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दो बाइक सवार 60 ग्राम हेरोइन और 27 हजार की ड्रग मनी के साथ काबू

Mon, 30 Sep 2024 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई जीवन सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पुली मंगल हुसैन से बाइक सवार आरोपी साजन मसीह निवासी भोपरसैदां और जसवंत सिंह निवासी लोलेनंगल को संदेह के आधार पर काबू किया गया। आरोपियों से बरामद प्लास्टिक के लिफाफे में नशीला पदार्थ होने के संदेह में थाने को सूचित किया गया। वहां से पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने साजन मसीह की तलाशी ली तो उससे इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद हुआ। आरोपी जसवंत सिंह से बरामद लिफाफे में से 60 ग्राम हेरोइन और 27 हजार रुपये की ड्रग मनी मिली। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें