फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल और दो कारतूस के साथ दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना की पुलिस ने चौक मलिकां बुत से मंगलवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो कारतूस भी बरामद किए हैं। यह जानकारी कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह नागरा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात सब-इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम चौक मलिकां बुत इलाका में मौजूद थी। इस दौरान कटरा आहलूवालिया की ओर से एक मोटरसाइकिल पर आने वाले दो युवकों को रोका। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान कोट मित सिंह के गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरा तथा सुल्तानविंड रोड स्थित आजाद नगर के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई। इनकी तलाशी लेने पर इनके कब्जे से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल कर इनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें