फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: राहगीर से एक्टिवा छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक राहगीर से एक्टिवा छीनने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के करमपुरा निवासी सुमित हंस निवासी करमपुरा और फिरोजपुर के कीर्ति नगर निवासी प्रथम सचदेवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार और छीनी गई एक्टिवा बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 29 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे राम नारायण शर्मा अपनी एक्टिवा पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान चार युवक कार से उन्हें टक्कर मारकर उनकी एक्टिवा छीन ले गए थे। पुलिस ने जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को उनके घरों के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने वारदात में अपने साथी जेहन विलियम और धोनी के भी शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें