फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट से विशेष ट्रेन श्री हजूर साहिब रवाना

Sat, 25 Jun 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
रिबन काटकर ट्रेन को रवाना करते विधायक व अन्य जन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले की संगत को श्री हजूर साहिब नांदेड के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन शनिवार की सुबह पठानकोट रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, मुख्य संसदीय सचिव सीमा कुमारी, विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह व डीसी अमित कुमार ने ट्रेन को झंडी देकर रवाना किया। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री लंगाह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यात्रियों ट्रेन में सभी सुविधाएं दी गई हैं। डीसी ने कहा कि यह ट्रेन 27 जून को सुबह 4 बजे नांदेड साहिब पहुंचेगी और 28 जून की रात 11 बजे की वहां से चलकर 30 जून को वापस पठानकोट पहुंचेगी।

इस मौके पर एडीसी गुरप्रताप सिंह नागरा, एसडीएम डॉ. अमित महाजन, भाजपा जिला प्रधान अनिल रामपाल, जीएम इंद्रजीत सिंह चावला, डीटीओ जेएस ढिल्लो, रतन सिंह, गुरदीप सिंह गुलाटी, हरभजन शर्र्मा,  हरदीप सिंह लमीनी, जसवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, जत्थेदार सेवा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें