फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में तीन तस्कर काबू: 12 पिस्तौल, 30 कारतूस और 12 मैगजीन बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे हथियार

Sat, 29 Aug 2026 09:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुलिस ने आरोपियों की कार से कुल 12 अवैध पिस्तौल, 12 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर देहाती पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से कुल 12 अवैध पिस्तौल, 12 मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पहले मामले में अटारी सीमा क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान में बैठे हथियार सप्लायरों से संपर्क रखने वाले आरोपी को विदेशी पिस्तौल की खेप के साथ पकड़ा, जबकि दूसरे मामले में घरिंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से आठ पिस्तौल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक अटारी सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान बीएसएफ इंटेलिजेंस और पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अटारी निवासी राजबीर सिंह पाकिस्तान में बैठे हथियार सप्लायरों के संपर्क में है और वहां से हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार विदेशी पिस्तौल, चार खाली मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


बरामद हथियारों में दो रगर पिस्तौल, एक ग्रेटा कैलिबर 7.62 एमएम और एक जस्तावा सर्बिया 7.62 एमएम एम-57 पिस्तौल शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में हथियारों के पाकिस्तान से आने के रास्ते और आगे सप्लाई किए जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

दूसरे मामले में घरिंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पीबी-90-9666 नंबर की टोयोटा फॉर्च्यूनर को रोककर तलाशी ली। कार से आठ अवैध पिस्तौल और 12 मैगजीन बरामद हुईं। इनमें सात 30 बोर पिस्तौल के साथ नौ मैगजीन और तीन 9 एमएम पिस्तौल के साथ तीन मैगजीन शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी दीनानगर और दविंदर सिंह निवासी गांव अर्जेचक, गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें