फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तीन तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पुलिस के थाना गेट हकीमां इलाके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से 912 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल बरामद किया गया है। आरोपियों में विक्रमजीत सिंह निवासी इस्लामाबाद, सतबीर सिंह निवासी गुरु नानक पुरा और कुलविंदर सिंह निवासी छेहरटा शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि थाना गेट हकीमा पुलिस की सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशे की तस्करी का धंधा करते हैं और सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने ट्रैप लगाया और नाकाबंदी के दौरान आरोपी विक्रमजीत सिंह और सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही इन आरोपियों से 912 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं इन दोनों से पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी कुलविंदर सिंह के बारे पता चला और रेड कर उसे भी पकड़ा गया। तीसरे आरोपी से पिस्टल बरामद किया गया। तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि और भी रिकवरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें