फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रंजीत एवेन्यू पार्किंग में युवक के आत्महत्या मामले में महिला समेत तीन काबू

Thu, 23 May 2024 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पाश इलाका रंजीत एवेन्यू के जिला शॉपिंग कांप्लेक्स की पार्किंग में एक युवक द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी। पुलिस द्वारा थाना रंजीत एवेन्यू में 6 मई को केस दर्ज किया गया था। इस केस में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

मामले में सविता पत्नी राजीव सोनी निवासी गली नंबर 3 नामदेव कॉलोनी सुल्तान विंड रोड, इस समय निवासी रानी की हवेली कटरा बगिया, राजीव सोनी और चिराग सोनी निवासी रानी की हवेली कटरा बगिया की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार मनजिंदर सिंह निवासी गांव गिल बडैच जिला तरनतारन ने पार्किंग में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पत्नी दलजीत कौर के बयान पर सविता, राजीव सोनी और सचिन तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस द्वारा इस केस में दबिश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई गुरभेज सिंह ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि तीनों आरोपियों से दुखी होकर ही मनजिंदर सिंह ने आत्महत्या की थी। मनजिंदर सिंह के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें