फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दस लाख की ठगी के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। यूक्रेन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठगने के मामले में इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कोट खालसा स्थित इंद्रपुरी निवासी संदीप सिंह के बयान पर कोट खालसा निवासी मनिदर सिंह, अभिनव सेखों और उसकी पत्नी रिया महाजन को नामजद किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। रिया ने उन्हें बताया था कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को विदेश में भी नौकरी लगवा चुकी है।
विज्ञापन

रिया और उसके साथियों ने बताया था कि वह उसे यूक्रेन में अच्छी नौकरी दिला सकती हैं। इसके लिए उसे दस लाख रुपये का बंदोबस्त करना होगा। उसने दस लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इस बीच उसे पता चला कि तीनों आरोपी कोट खालसा में बिना लाइसेंस के ही इमीग्रेशन का कारोबार कर रहे हैं।आरोपी उसका पासपोर्ट ले चुके थे। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और ना ही पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें